विश्व हिन्दू परिषद नेपाल पर्सा जिला समिति द्वारा सिलाई केन्द्र का उद्घाटन
बीरगंज । विश्व हिन्दू परिषद नेपाल पर्सा जिला समिति द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सिलाई केन्द्र की योजना अन्तर्गत KNP JAPAN PVT. LTD. के निर्देशक अशोक वैद्य जी द्वारा प्राप्त ३ सिलाई मेशिन द्वारा सिलाई केन्द्र का आज उद्घाटन् हुआ।
उस कार्यक्रम का सञ्चालन विश्व हिन्दू परिषद नेपाल, पर्सा जिला प्रमुख श्रीमान् ब्रिजेश कुमार मल्लिक जी ने किया था। तथा मुख्य अतिथी के. एन. पि. जापान प्रा. ली. का निर्देशक और हिन्दु स्वयंसेवक संघ नेपाल विभाग संघचालक, विरगंज सदभावनादुत अशोक वैद्य जी, धर्म जागरण वीरगञ्ज विभाग प्रमुख श्रीमान् शशिकान्त मणी त्रिपाठी जी, के. एन. पि. के प्रबिण जाधव जी पाण्डे बरवा गांव पालिका वार्ड नम्बर ५ के अध्यक्ष सुनिल महतो कोइरी आदि तथा पाण्डे बरवा गांव के विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के महिला समिति के सभी कार्यकर्ता और विरगञ्ज महानगर के सह-युवा प्रमुख श्रीमान् सोनु सर्राफ एवं जनसाधारण की उपस्थिती थी।
कार्यक्रम में सिलाई कटाई सम्बन्धित साधारण जानकारी श्रीमान् शशिकान्त मणी त्रिपाठी जी ने दिया था।


