Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाश सिरोहिया के गिरफ्तार के बिरोध में जनकपुरधाम में विरोध प्रदर्शन

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । कान्तिपुर मीडिया ग्रुप पब्लिकेशन ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश सिरोहिया को दोहरी नागरिकता के आरोप में मंगलवार को काठमांडू से कार्यालय से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जनकपुर नागरिक समाज द्वारा व्यापक बिरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बुधवार को जनकपुर नागरिक समाज धनुषा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जा रही जत्था को पुलिस ने रोक दिया । जनकपुर नागरिक समाज ने सड़क पर ही बिरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बिरोध प्रदर्शन में पूर्व मेयर बजरंग साह, पूर्व जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ,पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी,ई.प्रकाश चंद्र साह , जनकपुर टूडे के संपादक बृज कुमार यादव ,जसपा नेता जीतेन्द्र यादव सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, व्यवसायी , बुद्धिजीवी शामिल हैं।
ने.वि.संघके कार्यकर्ताओं को पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। इसी जनकपुरधाम के कई जगहों पर सिरोहिया के गिरफ्तारी के बिरोध में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जनकपुर वासियों का मानना है कि कैलाश सिरोहिया का परिवार करीब सौ साल से जनकपुरधाम में रह रहा है। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ की स्थापना वि.सं.2009 के समय सेही कैलाश सिरोहिया के पिता स्वर्गीय घासी राम सिरोहिया 15बर्षो तक महासचिव पद पर रहे हैं। यहां उल्लेखनीय है कैलाश सिरोहिया के नागरिकता की छानवीन के लिए सर्लाही जिला निवासी इंद्रजीत महतो ने जाहिरी दिया था। जाहिरी में संलग्न कागजात में कैलाश सिरोहिया की नागरिकता नंबर तथा शिवजी साह तेली का नागरिकता नंबर एक ही है। नागरिकता छानवीन विरोध में कैलाश सिरोहिया सर्वोच्च न्यायालय भी गये थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *