Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा…नीति तथा कार्यक्रम पास करने की कार्यसूचि

 

काठमांडू, जेठ १३ – प्रतिनिधि सभा की बैठक आज हो रही है । आज की बैठक में सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पास करने की संभावित कार्यसूची है । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस ने सहकारी संस्था के रकम गबन प्रकरण में छानबीन करने क लिए संसदीय समिति नहीं बनने तक संसद की बैठक नहीं चलने देने की अड़ान ली हुई है । इसलिए यह अभी अनिश्चित है कि कार्यसूची अनुसार काम होगा या नहीं । गत शुक्रवार की ही बैठक में नीति तथा कार्यक्रम पास करने की कार्यसूची थी लेकिन कांग्रेस के अवरोध के कारण यह पास नहीं हो पाई ।
जेठ १ गते राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने सरकार की नीति तथा कार्यक्रम संघीय संसद में प्रस्तुत की थी । संघीय संसद में अवरोध जारी रहने के कारण उक्त नीति तथा कार्यक्रम पर चर्चा नहीं की जा सकी ।
आज भी नेपाली कांग्रेस ने अवरोध जारी रखने का कहा है । ऐसे में विरोध के ही बीच नीति तथा कार्यक्रम पास करनी की तैयारी में सरकार लगी है ।
एक नेता के अनुसार शनिवार को हुई शीर्ष नेताओं की बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा था कि बजट प्रस्तुत करने का दिन नजदीक आ रहा है इसलिए नीति तथा कार्यक्रम को पारित करना ही होगा ।
सहकारी प्रकरण के विषय को लेकर अवरुद्ध संसद खुलाने के प्रयास में प्रधानमन्त्री ने आज भी बालुवाटार में शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई है ।

यह भी पढें   कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed