Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहकारी धोखाधड़ प्रकरण को लेकर कांग्रेस का सड़क प्रदर्शन

 

काठमांडू, जेठ १३ – प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेपाली कांग्रेस सहकारी बचत गबन तथा धोखाधड़ी के विरुद्ध आज सड़क पर प्रदर्शन कर रही है । बुधवार को हुई केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में काठमांडू उपत्यका के तीनों जिलें के सभी १५ निर्वाचन क्षेत्र से प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था ।
कांग्रेस सहकारी बचतकर्ता को रकम वापस देना ही होगा, गृहमन्त्री रवि लामिछाने पर संसदीय छानबीन हो की मांग रखते हुए शुरु में उपत्यका केन्द्रीत सड़क पर आन्दोलन करने जा रही है ।
कांग्रेस का कहना है कि विभिन्न सहकारी से लगभग पाँच खरब रुपए का गबन किया गया है । देश भर में दर्जनों बड़े बड़े सहकारी संस्थाओं द्वारा बचतकर्ता के दो खरब रुपया से ज्यादा का गबन करने की तथ्य सार्वजनिक की गई है । सार्वजनिक होने के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है तो अब आन्दोलन करना ही होगा । कांग्रेस का कहना है कि “३१ हजार ३७३ सहकारी में आबद्ध ७३ लाख ८१ हजार सर्वसाधारण द्वारा किए गए बचत का सहकारी के सिमित सञ्चालक और निजी कम्पनी ने संगठित रूप में गबन किया है । हजारों सहकारी पीडि़तों ने बचत वापस, सुरक्षा और न्याय के लिए विभिन्न तह और निकाय में शिकायत दर्ज की है । प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने उपत्यका के सभी १५ निर्वाचन क्षेत्र में केन्द्रीय प्रतिनिधि को काम में लगाया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 जून 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *