Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी आर्थिक वर्ष का बजट

 

काठमांडू, जेठ १५ – सरकार ने १८ खरब ६० अरब ३० करोड़ रुपये का बजट सार्वजनिक किया हे । अर्थमन्त्री वर्षमान पुन संसद की संयुक्त बैठक में आगामी आर्थिक वर्ष (आव) २०८१–८२ के लिए चालु आव की तुलना में ६.२ प्रतिशत बड़ा बजट लेकर आए हैं ।
ये संशोधित बजट से २१.५६ प्रतिशत ज्यादा है । इस वर्ष सरकार १७ खरब ५१ अरब ३१ करोड़ का बजट लेकर आई । सरकार ने चालु बजट में ११ खरब ४० अरब ६६ करोड़ का विनियोजन किया है । यह कुल विनियोजन का ६१.३१ प्रतिशत है ।
पूँजीगत से ३ खरब ५२ अरब ३५ करोड़ विनियोजन हुई है । ये कुल बजट का १८.९४ प्रतिशत है । वित्तीय व्यवस्था से ३ खरब ६७ अरब १८ करोड़ विनियोजन हुआ है । ये कुल बजट का १९.७४ प्रतिशत है ।
इस वर्ष सरकार प्रदेश और स्थानीय तह में ४ खरब ८ अरब २७ करोड़ रुपया हस्तान्तरण करेगी । पिछले वर्ष ४ खरब ८ अरब रुपया हस्तान्तरण किया गया था । सरकार ने राजस्व से खर्च के स्रोतों में १२ खरब ६० अरब ३० करोड़ संकलन करने का लक्ष्य रखा ह । इस वर्ष राजस्व १२ खरब ४८अरब ६२ करोड़ संकलन करने लक्ष्य रखा है ।
इसी तरह आन्तरिक ऋण से ३ खरब ३० अरब संकलन करने का लक्ष्य रखा है । वैदेशिक ऋण से २ खरब १७ अरब ६७ करोड़ और वैदेशिक अनुदान से ५२ अरब ३३ करोड़ जुटाने की अर्थ मन्त्री वर्षमान पुन ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *