भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्य, दो घायल
काठमांडू, जेठ ३२ – ताप्लेजुङ में हुए भूस्खलन से फक्तालुङ गाँवपालिका के एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई है । और दो लोग घायल हैं । इस भूस्खलन ने फक्तालुङ गाँवपालिका के रवीन साम्रा लिम्बु के घर को बहा कर ले गई ।
फक्ताङलुङ गाँवपालिका–२ के वडाध्यक्ष भूपेन्द्र चौलागाईं के अनुसार भूस्खलन में फक्ताङलुङ गाँवपालिका–२ खेजिनिम के ६९ वर्षीय रामबहादुर लिम्बू, उनकी श्रीमती जसमाय और लिम्बू दम्पती के बच्चें नौ वर्षीया गंगा और जमुना की मृत्यु हुई है । ४० वर्षीय युगेन लिम्बू और उनकी तीन वर्षीय पुत्री घायल हैं ।
गत बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आए बाढ़ ने फक्ताङलुङ गाँवपालिका क्षेत्र में छवटा पुल को बहा ले गई । पुल के बहने के बाद यातायात के साधन सञ्चालन में समस्या आने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय ने दी है ।


