Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेठ ३२ से लेकर असार २ गते तक मध्य तथा पश्चिम तराई में अत्यधिक गर्मी की संभावना

 

काठमांडू, जेठ ३२ – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी तीन दिन (जेठ ३२ से लेकर असार २ गते तक ) मध्य तथा पश्चिम तराई में अत्यधिक गर्मी की संभावना है । मौसम विभाग ने इस भेग के सर्वसाधारण को सावधानी अपनाने का आग्रह किया है ।
विभाग ने गुरुवार की शाम विशेष बुलेटिन निकाल कर और कञ्चनपुर, कैलाली, बर्दिया, बाँके और दाङ में गर्म हवा और गर्म लहर की संभावना को देखते हुए इन स्थानिय बासियों को सचेत रहने का आग्रह किया है ।
सुदूरपश्चिम और लुम्बिनी प्रदेश के तराई भू–भाग के कुछ स्थानों में विगत कुछ दिनों से अधिकतम तापक्रम ४० डिग्री सेल्सियस या उससे भी ज्यादा मापन की गई है । आने वालो दिनों इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि इस तापमान से गर्म हावा तथा गर्म लहर से लोगों में बहुत तरह की परेशानियों से गुजरना होगा । जैसे थकावट लगना, कमजोरी लगना, ज्यादा प्यास लगना, सिरदर्द होना, चक्कर आना, बेहोश होना, मांसपेशी दुखना, उल्टी होना, ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ का 58वां साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

गर्म हवा तथा गर्म लहर से बचने के लिए ठंढ़े स्थानों में रहे, इस वातावरण में बहुत ज्यादा बाहर नहीं निकलें, हल्का कपड़ा खासकर सुती का कपडा पहने । पानी का पर्याप्त सेवन करें । विभाग ने सर्तकता अपनाने को कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *