Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीयों द्वारा आधारकार्ड दिखाकर नेपाल आगमन पर प्रतिबन्ध और सीमा पर तारबंदी की मांग

 


काठमान्डु 21 जून । नेकपा एमाले के दो सांसदों ने भारत-नेपाल की खुली सीमा पर तार की बाड़ और भारतीयों के नेपाल प्रवेश पर पासपोर्ट की अनिवार्यता का प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा (सदन) के पटल पर रखा। सांसदों ने अपने प्रस्ताव को सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने से जोड़ते हुए इस पर गंभीरता से अमल करने की अपील की।

सत्तारूढ़ नेकपा एमाले के सांसद महेश बतौला ने कहा कि खुली सीमा होने के कारण अपराधी नेपाल में वारदात कर आसानी से भारतीय क्षेत्र में भाग जाते हैं। सीमा पर तारबंदी से अपराधियों व विदेशी घुसपैठ के मामलों पर अंकुश लगेगा।

यह भी पढें   जीवन संघर्ष : अभाव से सत्ता के शिखर तक पहुँचे लखन दास तत्मा : कैलास दास

नेकपा एमाले के सांसद रघुजी पंत ने भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट के बगैर नेपाल में प्रवेश रोकने की मांग की। कहा कि सिर्फ आधार कार्ड को पहचान-पत्र के रूप में दिखाकर भारतीय नेपाल आ जाते हैं। उस पहचान-पत्र के वास्तविकता की जांच के लिए नेपाल में कोई माध्यम नहीं है। नेपाल स्वत्रंत राष्ट्र है। ऐसे में उसकी सीमा सुरक्षा भी राष्ट्र हित में और पुख्ता होनी चाहिए। नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीयों व अन्य विदेशियों का पुख्ता ब्यौरा होने के लिए पासपोर्ट के आधार पर प्रवेश व सरहद की तारबंदी आवश्यक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com