कुछ खास व्यक्तियों को बचाने के लिए समीकरण में फेरबदल – गृहमन्त्री लामिछाने
काठमांडू, असार १८ – उपप्रधान तथा गृहमन्त्री रवि लामिछाने ने कहा है कि निश्चित व्यक्ति को बचाने के लिए रातो रात सत्ता समीकरण में फेरबदल किया जा रहा है ।
मंगलवार राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के पदाधिकारियों की बैठक के बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि रातों रात जो कुछ भी हुआ है उसमें अब बहुत कुछ कहने के लिए नहीं है सब कुछ स्पष्ट ही है । एक के बाद एक भ्रष्टाचार का फाइल खुल रहा था । बस फिर क्या था अचानक से दोनों बड़े दलों को संविधान बचाने की चिंता होने लगी । और इसके लिए ये कदम उठाया है । । लामिछाने ने यह भी कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि संविधान बचाना चाह रहे हैं या किसी खास खास को बचाना चाह रहे हैं ।


