प्रचण्ड की सरकार अल्पमत में
काठमांडू, असार १९ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’ की सरकार अल्पमत में आ गई है । सत्ता के सबसे बड़े दल नेकपा (एमाले) ने सरकार को दिए समर्थन को वापस ले लिया है । समर्थन वापस लेने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई है । समर्थन वापस लेने के साथ ही एमाले के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौप दिया है । प्रचण्ड नेतृत्व के सरकार में एमाले से उपप्रधानमन्त्री एवं भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रघुवीर महासेठ, कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री पदम गिरी, कृषि तथा पशुपन्छी विकास मंत्री ज्वालाकुमारी साह, भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मंत्री बलराम अधिकारी, उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री दामोदर भण्डारी, महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री भगवती चौधरी, खानेपानी मंत्री राजेन्द्रकुमार राई और रक्षामन्त्री हरिप्रसाद उप्रेती ने अपना इस्तीफा सौप दिया है ।
सोमवार की मध्यरात में संसद् के दोनों बड़े दल नेपाली कांग्रेस और एमाले के बीच नया गठबन्धन बनाने की सहमति की थी । संविधान संशोधन को मुख्य एजेन्डा बनाकर दोनों दलों ने गठबन्धन करने का निर्णय लिया ।
इसके बाद दोनों ही प्रचण्ड को सरकार से राजीनामा देकर सहयोग करने का आग्रह किया था लेकिन प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने विश्वास मत का सामना करेंगे कहा ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेपाली कांग्रेस के विरोध के ही बीच में जेठ ७ गते चौथी बार विश्वास मत प्राप्त किया था । उस समय उनके पक्ष में १५७ मत आया था ।


