एमाले अध्यक्ष ओली कल आइतबार प्रधानमन्त्री नियुक्त होने जा रहे हैं

काठमांडू, १३ जुलाई । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली कल आइतबार प्रधानमन्त्री नियुक्त होने जा रहे हैं । शुक्रबार शाम अध्यक्ष ओली ने १६६ सांसदों का समर्थन के साथ प्रधानमन्त्री पद के लिए राष्ट्रपति समक्ष दावा पेश किया था । राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि आवश्यक अध्ययन कर आइतबार ओली को प्रधानमन्त्री पद में नियुक्त किया जाएगा ।

