Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके बगिया उप–शाखा की २१ वींं स्थापना दिवस तथा अन्र्तक्रिया कार्यक्रम

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगञ्ज में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके बगिया उप–शाखा की २१ वींं स्थापना दिवस की अवसर में अन्र्तक्रिया कार्यक्रम तथा आजीवन सदस्यता बितरण एक कार्यक्रम के बीच सावन संक्रान्ति के दिन श्रावण १ गते मंगलवार सम्पन्न हुआ है ।

बाँके बगिया उप–शाखा के सचिव गोबिन्द प्रसाद घिमिरेद्वारा सञ्चालित, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँकेबगिया उप–शाखा के सभापति बिष्णु प्रसाद सुवेदी के अध्यक्षता में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न ुहआ था ।

वह कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि गोर्वधन सिंह सम्झना ने हेनरी डियुना के तस्बीर में अबीर लगाया और कार्यक्रम की ब्यानर पढकर विधिवत कार्यक्रम की उद्घाटन किया था ।

वह कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय निर्वतमान उप–सभापति अजीत कुमार शर्मा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी घरवारीटोल उप–शाखाका सभापति सुरेन्द्र श्रेष्ठ, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी सदरलाइन उप–शाखाका सभापति ओप्रकाश आजाद लगायत लोगों ने बाँकेबगिया उप–शाखा की भवन बनाने के लिये जोड दिये थे । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी सदरलाइन उप–शाखा के सभापति ओम प्रकाश आजाद ने आजीवन सदस्यता प्राप्त करने के बाद अधिकर तर सदस्य लोग बिदेश में रहते हैं जब उप–शाखा की साधारण सभा और कार्यक्रम होती है तो वह कार्यक्रम में २५ प्रतिशत से भी कम उपस्थित होती है । रेडक्रस में सदस्यता सेवा की भावना से नही आते है, स्वार्थ की भावना से अधिकतर लोग सदस्यता लेते हैं । 

यह भी पढें   अपनी ही सरकार खुद न गिराऐं – ध्रुवराज राई

नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–२३ का वडाध्यक्ष जब्बार अली बेहना ने कहा हमारे २३ नंं.बडा में ३–४ महीने में इसी तरह कार्यक्रम करने के लिये अग्राह किया । हमारे वार्ड में अधिकरतर लोगों को रेडक्रस क्या है जानकारी नही है उस की बारे में जानकारी कराया जाय और रक्तदान के बारे में सर्वसाधारण लोगों को अच्छी तरह से जानकारी हो कहकर इस प्रकार की कार्यक्रम करने के लिये अग्राह किया । 

इसी तरह वह कार्यक्रम में ९ लोगों को रेडक्रस कीे आजीवन सदस्यता प्रदान किया गया था, आजीवन सदस्यता प्राप्त करनेवालों में सूर्य प्रसाद धिताल, डा.सच्चिदानन्द उपाध्याय, गजेन्द्रमान पति, बबिता आचार्य अन्सारी, दिपेन्द्रराज श्रेष्ठ, अमृता राना, तिल बहादुर रानामगर, धन बहादुर चौहानमगर, नवलसिंह चौहानमगर को  प्रमुख अतिथि गार्वधन सिंह सम्झना ने अबीर लगाकर आजीवन सदस्यता प्रमाण–पत्र प्रदान किया था । 

यह भी पढें   अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले पहुँचे अमेरिका

वह कार्यक्रम में नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१३ वडा कार्यालय ने संस्थागत सदस्यता के लिये रु. २५ हजार रुपैया देकर  संस्थागत सदस्यता प्राप्त किया वह १३ नं. के वडाध्यक्ष सरेश सिंह ठाकुर को प्रमुख अतिथि गार्वधन सिंह सम्झना ने अबीर लगाकर प्रमाण –पत्र प्रदान किया था । 

उसी कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा की वरिष्ठ संगठन बिकास अधिकृत निरञ्जना मल्ल ने रेडक्रस तथा रेडक्रिसेन्ट अभियान की बारे में प्रोजेक्टद्वारा प्रकाश डाली थी । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा की उप–निर्देशक दोलख बहादुर डाँगी ने रेडक्रस ने बिपद् व्यवस्थापन में करनेवाली कार्य की बारे में और  करते आ रही क्रियाकलाप के बारे में प्रस्तुत किया था ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के कारण ४३० मेगावाट बिजली आपूर्ति बाधित, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

बाँके बगिया उप–शाखा के सभापति बिष्णु प्रसाद सुवेदी ने कार्यक्रम समापन करते हुये भवन बनाने के लिये हम लोग जुटे हैं और इस उप–शाखा में जम्मा २ सौ ७७ लोग थे जिस में २१ लोग दिवंगत हो चुके हैं अभी २ सौ ५६ लोग सदस्य रहें है जिस में ६० महिलाएँ और १ सौ ९६ लोग पुरुष सदस्य रहें हैं । इस उप–शाखा की स्थापना बि.सं. २०६१ साल श्रावण १ गते हुई थी जानकारी कराया ।

कार्यक्रम में अरुण कुमार सिंह, रेडक्रस अधिकृत प्रहलाद विश्वकर्मा, शान्ति जिसी, चन्द्र प्रसाद तिमिल्सिना, पदम बहादुर खडका, अनन्त नाथ भट्टराई, प्रतला आचार्य, निर्वतमान उप–शाखा सभापति श्याम बहदुर केसी, रामआधार सिंह, पवन जायसवाल लगायत लोगों की सहभागिता रही थी । बाँके बगिया उप–शाखा के कोषाध्यक्ष चित्र बहादुर केसी ने वह कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com