जसपा नेपाल…केन्द्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चयन भादव १३ गते के बाद ही किया जाएगा
काठमांडू,सावन २ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा किए गए महाधिवेशन को समाप्त हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसके बाबजूद अभी तक पदाधिकारियों का चयन नहीं किया गया है । महाधिवेशन से अध्यक्ष उपेन्द्र यादव को ही केवल निर्विरोध निर्वाचित किया गया था । अन्य पदाधिकारियों में चयन को लेकर बेहद आकांक्षा थी लेकिन इसके बाद भी महाधिवेशन को स्थगित कर अध्यक्ष यादव को ही यह जिम्मेदारी दी गई कि वे ही पदाधिकारियों का चयन करें । यादव ने भी ९ केन्द्रीय कार्यकारिणी सहित दो सौ १५ सदस्यों का चयन तो किया लेकिन बाकी केन्द्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का भादव १३ गते के बाद ही चयन किए जाने की केन्द्रीय सदस्य पूर्ण बस्नेत ने जानकारी दी है ।
उनके अनुसार महाधिवेशन और पार्टी विधान के धारा ८७ (१) के अनुसार अध्यक्ष ने ९ केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया है ।
उनका कहना है कि ‘भदौ १३ गते पार्टी विभाजन सम्बन्धी मुद्दा की पेशी तय की गई है । इसलिए इससे पहले पदाधिकारी और केन्द्रीय कार्यकारिणी की चयन शायद तय नहीं की जा सकती है ।
जसपा, नेपाल के विधान अनुसार २० पदाधिकारी नियुक्त करना होता है । उन्होंने यह भी बताया कि केन्द्रीय कार्यकारिणी की संख्या ३१ है । अभी ‘१९ पदाधिकारियों का चयन करना बाकी ही है । विभाजन को लेकर फैसला आने के बाद ही किसे बढ़ाया जाए और किसे हटाया जाए ऐसा कुछ किया जा सकता है ।
फिलहल अभी रकम चेम्जोङ, गोविन्द चौधरी, प्रकाश चौधरी, मृगेन्द्रकुमार सिंह यादव, मनीषकुमार सुमान, राजकिशोर यादव, लालबाबु राउत, शिवलाल थापामगर ही केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य में मनोनीत किए गए हैं ।
गत वैशाख २३ गते जसपा नेपाल से संघीय परिषद् अध्यक्ष अशोक राई सहित के नेता अलग होकर जनता समाजवादी पार्टी निर्वाचन आयोग में दर्ता करवाया था । जिसके विरूद्ध अध्यक्ष यादव अदालत गए हैं । बस्नेत ने कहा कि –अदालत ने सुनवाई की तारीख भादव १३ गते का तय किया है । जब तक की सुनवाई हो नहीं जाती तबतक पदाधिकारी और केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाएगा ।

