त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में सौर्य का जहाज दुर्घटनाग्रस्त
काठमांडू, सावन ९– त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल काठमांडू में सौर्य एयरलाइन्स का जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । दुर्घटना के कारण विमान में आग लग गई । अग्नि नियन्त्रक और सुरक्षाकर्मियों टोली नियन्त्रण के प्रयास में है ।
काठमांडू से पोखरा के लिए उडेÞ सौर्य एयरलाइन्स का जहाज बुधवार की सुबह ११ बजे दुर्घटना हुई है । विमानस्थल से जैसे ही जहाज उड़ने के लिए तैयार हुई कि वही असन्तुलित होकर जमीन पर गिर गई । विमान में १९ लोग सवार थे ।


