मौद्रिक नीति आज की जाएगी सार्वजनिक
काठमांडू, सावन ११– सरकार आज मौद्रिक नीति सार्वजनिक करने की तैयारी में है । इसके लिए राष्ट्र बैंक ने बोर्ड की बैठक बुलाई है ।
इसे गत शुक्रवार को ही सार्वजनिक करने की तैयारी हो चुकी थी लेकिन अन्तिम समय में आकर आज के लिए तय किया गया । प्रधानमन्त्री के आर्थिक सलाहकार में डॉ. युवराज खतिवडा नियुक्त होने के बाद अन्तिम समय में मौद्रिक नीति सार्वजनिक करने का क्रार्यक्रम रोका गया था । ड‘ा. खतिवडा राष्ट्र बैंक के पूर्वगवर्नर होने के कारण वो कुछ और सुझाव सलाह अपनी ओर से देंगे इसलिए मौद्रिक नीति सार्वजनिक करने का कार्यक्रम अन्तिम समय में आज के लिए तय कर लिया गया था । आज कार्यालय के समय से पहले बोर्ड की बैठक होगी । इसके बाद मौद्रिक नीति सार्वजनिक करने का राष्ट्र बैंक स्रोत ने जानकारी दी है ।


