कोशी तथा कर्णाली प्रदेश में आज सार्वजनिक अवकाश
काठमांडू, सावन २५ – कोशी तथा कर्णाली प्रदेश में आज सार्वजनिक अवकाश दिया गया है । कोशी में आदिवासी जनजाति दिवस के अवसर में और कर्णाली प्रदेश में नागपञ्चमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश दिया गया है ।
कोशी प्रदेश सरकार ने गुरुवार को हुई मन्त्रिपरिषद् की बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर में २५ सावन को प्रदेश में एक दिन सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय किया । ये जानकारी आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री लिलाबल्लभ अधिकारीले ने दी ।
इसी तरह कर्णाली प्रदेश सरकार के आन्तरिक मामिला मन्त्रालय ने नागपञ्चमी के अवसर में प्रदेश स्थित सभी सरकारी तथा सार्वजनिक संघ संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश होने की सूचना जारी की है ।

