सेंट मार्टिन द्वीप न देने के कारण सत्ता से हटाया गया – शेख हसीना
काठमांडू, सावन २७ – इकनॉमिक टाइम्स में शेख हसीना ने एक संदेश दिया है । संदेश में उन्होंने अमेरिका पर उन्हें सत्ता से बेदखल करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा है कि सेंट मार्टिन द्वीप न देने के कारण उन्हें सत्ता से हटाने की योजना बनाई गई थी । इस द्वीप के मिलने से अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर प्रभाव जमाने में मदद मिलती । हसीना ने अपने देशवासियों को आगाह किया कि वे कट्टरपंथियों के बहकावे में न आएं । शेख हसीना ने अपने करीबी सहयोगियों के जरिए भेजे गए संदेश में हसीना ने ये बात कही है । इकनॉमिक टाइम्स को ये हसीना का ये संदेश हासिल हुआ है । शेख हसीना ने छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद ६ अगस्त को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था । अभी वे भारत में सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं ।
अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि –मैंने इस्तीफा दे दिया, ताकि मुझ लाशों का जुलूस न देखना पड़े । वे छात्रों की लाशों पर सत्ता में आना चाहते थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं होने दिया । मैंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । उन्होंने यह भी संदेश में कहा है कि – मैं सत्ता में बनी रह सकती थी, अगर मैंने सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता को त्याग दिया होता और अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर अपना प्रभुत्व कायम करने दिया होता । मैं अपने देश के लोगों से विनती करती हूं, कृपया कट्टरपंथियों के बहकाएं में न आएं ।


