Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने ६१ बूँदे प्रस्ताव पेश किया

 

काठमांडू, सावन २७ – जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल की केन्द्रीय समिति की बैठक में आज अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने ६१ बूँदे राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया है ।
ललितपुर के सानागाँव में हुए बैठक में उन्होंने संघीयता कार्यान्वयन के लिए प्रदेश सरकार में मन्त्रालय की संख्या को घटाए जाने का प्रस्ताव रखा है । उन्होंने प्रस्ताव रखा कि संघीय मन्त्रालय की संख्या को भी घटाया जाए, तथा प्रदेश मामला सम्बन्धी विषय को लेकर प्रदेश सरकार को ही जिम्मेदारी दी जाए । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिजुल खर्ची में कटौती की जाए ।
उन्होंने विगत में भ्रष्टाचार, अनियमितता और अधिकार का जो दुरुपयोग किया गया है इस विषय में निष्पक्ष अनुसन्धान कर दाषी पर कारवाई करने का भी प्रस्ताव रखा ।
मधेस आन्दोलन के समय सरकार और मधेशी जनअधिकार फोरम, नेपाल के बीच किए गए २२ बूँदे समझौता, सरकार और संयुक्त मधेशी मोर्चा के बीच ८ बूँदे समझौता पर कार्यान्वयन करने की भी बात कही । साथ ही उन्होंने बाकी विषय में भी सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया है ।
जसपा नेपाल की केन्द्रीय समिति की बैठक सावन ३० गते तक होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed