भारतीय विदेश सचिव ने की राजनीतिक मुलाकात
काठमांडू, सावन २८ – नेपाल के दो दिवसीय भ्रमण में आए भारतीय विदेशसचिव विक्रम मिश्री आज भी राजनीतिक भेटवार्ता में ही व्यस्त हैं । मुलाकात के ही क्रम में उन्होंने कुछ ही देर पहले उपप्रधानमन्त्री एवं अर्थमन्त्री विष्णुप्रसाद पौडेल से मुलाकात की है ।
अर्थ मन्त्रालय में आज हुए इस मुलाकात में आर्थिक तथा विकास सहायता, चालु आयोजना की तीव्रता, दोनों देश के बीच की आपसी सम्बन्ध के विषयों में चर्चा की जाने की जानकारी अर्थमन्त्री पौडेल के सचिवालय ने दी है ।

इससे पहले सोमवार (आज)की सुबह विदेश सचिव मिश्री ले उपप्रधानमन्त्री प्रकाशमान सिंह तथा मन्त्रीद्वय रमेश लेखक और डा. आरजु राणा देउवा के साथ भी शिष्टाचार मुलाकात की है ।
कल सुबह ही काठमांडू पहुँचे मिश्री ने कल ही राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, प्रधानमन्त्री केपी ओली, कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से अलग अलग मुलाकात की है ।




