सोलुखुम्बु के थामे गाँव में भीषण बाढ़
काठमांडू, सावन ३२ – सोलुखुम्बु के थामे गाँव में भीषण बाढ़ आई है । भोटेकोशी के सहायक नदी में शुक्रवार दिन अचानक से आए बाढ़ ने खुम्बु पासाङल्हामू गाँवपालिका वडा–५ के थामे गाँव को पूरी तरह से तबाह कर दिया है ।
स्थानीय के अनुसार कुछ दिनों से बारिश हो रही थी । लेकिन फिर भी इसी तरह से बाढ़ आने की अवस्था नहीं थी । स्थानीय लोगों को यह भी आशंका है कि ऊपरी हिस्से में हितताल फट गया होगा ।
प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि –इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ‘यह हिमस्खलन है या हिमताल फटा है ।’

