पशुपति में कोटीहोम यज्ञ के बाद तनाव
काठमांडू,भादव १ – पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में सावन १ गते से शुरु हुई कोटीहोम यज्ञ शुक्रवार यानी ३२ गते सावन को समाप्त हुआ । इस यज्ञ के समाप्त होने के बाद से ही पशुपति में तनाब उत्पन्न हो गया है । यज्ञ समाप्त होने बाद कोटीहोम के आयोजक विजय कृष्णमूर्ति (विजय भण्डारी)को गिरफ्तार करने के लिए पशुपति में सादा पोशाक में पुलिस घूम रही थी । जब इस बात का पता विजय कृष्णमूति के समर्थकों को लगा तो पशुपति में तनाब उत्पन्न हो गया ।
पुलिस कृष्णमूति को गिरफ्तार करना चाह रही थी । इस पर कृष्णमूति ने कहा कि यदि उसे गिरफ्तार किया गया तो आंदोलन किया जाएगा । इस बात को सुनने के बाद उनके समर्थक और सहयोगियों ने पुलिस और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की । पुलिस का कहना था कि कृष्णमूति से कुछ पुछताछ करनी थी इसलिए सादा पोशाक में वे पशुपति में घूम रहे थे । कृष्णमूति के समर्थक और सहयोगियों द्वारा पुलिस और सरकार विरुद्ध नारेबाजी करने का विडियों सामाजिक सञ्जाल में भाइरल हो रहा है ।

