देशभर में मानसूनी वायू का प्रभाव
काठमाडू, भादव ६– आज सुबह से ही देश के विभिन्न जगहों में बारिश हो रही है । देशभर में आंशिक से साधारणतया बादल छाए है और कोशी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में लगातार बारिश हो रही है । बाकी प्रदेश के एक दो स्थान में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो रही है ।
काठमांडू में भी कल मंगलवार से ही लगातार हल्की बारिश हो ही रही है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिनभर देशभर में साधारणतया बादल छाए रहेंगे । सभी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की तथा मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
कोसी, मधेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । विभाग ने बताया कि आज रात देशभर में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । कोसी, वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश होगी । बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है । कोसी और मधेश प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश होने की भी संभावना है । विभाग ने सभी से सावधानी अपनाने को भी कहा है । विभाग ने जानकारी दी है कि दैनिक जनजीवन के साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतारोहण, सड़क तथा हवाई यातायात में आंशिक असर पड़ने की संभावना है । देशभर में अभी मानसूनी वायु का प्रभाव है । मानसून के न्यूनचापीय रेखा पश्चिम की ओर सरदर स्थान में और पूर्व की ओर सरदर स्थान के कुछ उत्तर की ओर है जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है ।


