Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकीकृत समाजवादी ने दिया निर्देशन– पार्टी प्रति की असन्तुष्टि सामाजिक सञ्जाल में व्यक्त नहीं करें

 

काठमांडू, भादव ७ – नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) ने अपने नेताओं को निर्देशन दिया है कि पार्टी प्रति की किसी भी तरह के असन्तुष्टि को सामाजिक सञ्जाल में व्यक्त नहीं करें । महासचिव घनश्याम भूसाल ने शुक्रवार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी सम्बद्ध कोई नेता अब सामाजिक सञ्जाल में अपनी पार्टी, कमिटी साथ ही किसी भी नेता के बारे में किसी तरह की कोई नकारात्मक बात नहीं लिख सकते हैं न ही इन बातों को शेयर कर सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि पिछले समय पार्टी में जिम्मेदार नेताओं द्वारा सामाजिक सञ्जाल में दिए गए अभिव्यक्ति से संगठन सुदृढ़ीकरण में समस्या होगी । उन्होंने कहा कि “राजनीतिक व्यक्तियों का केवल अपने प्रति उत्तरदायी होना पर्याप्त नहीं है । उन्होंने कहा कि समाज, पार्टी, कमिटी और अन्य नेताओं के प्रति भी उत्तरदायित्व का बोध होना चाहिए ।”

यह भी पढें   मौसम के कारण होने वाली हवाई दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नेपाल में अलग विमानन मौसम निदेशालय बनेगा

महासचिव भूसाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि १०वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद केन्द्रीय सदस्य चयन के क्रम में जो असन्तुष्टि पार्टी के नेताओं ने दिखाई, या मर्यादा समेत नहीं रखते हुए सामाजिक सञ्जाल में टिप्पणी की, ऐसा नहीं करना चाहिए था । पार्टी पद्धति अनुसार यदि कोई बात ठीक नहीं लगे तो उसे बैठक में रखें । इसी बीच उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी क्षमता और योगदान के आधार में जल्द ही नेताओं की जिम्मेदारी में बदलाव करेगी । और १८ केन्द्रीय पदाधिकारियों का चयन कर विभागीय प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपेगी ।
३४४ केन्द्रीय कमिटी मनोनयन करने वाली पार्टी ने इसी भादव ९ गते से ११ गते तक केन्द्रीय कमिटी की पूर्ण बैठक काठमांडू में आह्वान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com