Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता की इच्छा विपरित मोदी का अभिनन्दन हुआ तो व्दन्द उत्पन्न होगा ?

 

DSC08935कैलास दास,जनकपुर, मंसिर १ । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जनकपुर भ्रमण को लेकर एक ओर बडी तादरुकता के साथ तैयारी कि जा रही है तो दुसरी ओर उनका अभिनन्दन कहाँ पर किया जाए इसको लेकर अभीतक विवाद बना हुआ है ।
नेपाल सरकार की ओर से स्वागत तथा नागरिक अभिनन्दन की तैयारी जानकी मन्दिर के परिसर में हो रही है तो आम नागरिक ने इसका विरोध करते हुए रंगभूमि मैदान में करने का चेतावनी दे दीया है ।
सोमवार को धनुषा जिल्ला प्रमुख कृष्ण प्रसाद ढुंगाना की अध्यक्षता तथा भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री विमलेन्द्र निधि के प्रमुख आतिथ्य में स्वागत तथा अभिनन्दन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी हालत में प्रम मोदी का अभिनन्दन बारह विघा में ही होना चाहिए । भारतीय प्रम मोदी को जनकपुर आने के लिए किसी ने उत्सुकता नही देखाया है । वह स्वयं जनकपुर माता जानकी का दर्शन के लिए आ रहे हैं । इसलिए यहाँ की जनता नागरिक अभिनन्दन एवं स्वागत करेंगे न की सरकारी पक्ष ।

यह भी पढें   सैलाब भोटे कोशी : मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी

DSC08936कार्यक्रम में सहभागी आम नागरिक, पत्रकार व्यापारी, बुद्धिजीवि, राजनीतिक दल के प्रतिनिधिओं ने एक स्वर में कहा कि अगर नेपाल सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती है तो हम युवा एवं मधेशी समुदाय स्वयं सुरक्षा देने के लिए तैयार है । इतना होने के वावजूद भी अगर नेपाल सरकार जानकी मन्दिर में ही सरकारमुखी अभिनन्दन करना चाहते है तो सबसे पहले सीमा नाकाबन्दी करना परेगा । क्योकि हजारों लोग भारत से भी आऐगें जो मोदी जी को देखने के लिए उत्सुक है । टेलिभिजन में भारतीय प्रम मोदी को सब कोई देखता है । यहाँ का जनता प्रत्यक्ष रुप से मोदी जी का अनुभूति करना चाहते है ।
कार्यक्रम में वृहत्तर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद का अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेपाल सरकार भारतीय प्रम मोदी को जनकपुर भ्रमण नही करने देना चाहती है इसका बहुत सारा प्रमाण है । चार महिना पहले मोदी जी नेपाल भ्रमण में आए थे  और संसद में ही जानकी दर्शनका उद्घोष करने के बाद भी नेपाल सरकार किसी भी प्रकार की तैयारीयाँ नही की है । राज्यपक्ष द्वारा बारम्बार जनकपुर भ्रमण रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जब किसी भी हालत में रुकनेवाला नही हुआ तो अब नागरिक अभिन्दन को सरकारमुखी अभिनन्दन करने जा रहा है । जिन्हे आम नागरिक कभी नही मानेगा ।

यह भी पढें   एनपीएल: काठमांडू गोर्खाज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन में शामिल

पुर्व मन्त्री चन्दा चौधरी ने कहा कि साइकल बांटने का प्रोग्राम बहुत पहले ही बन चुका था । उन्होने चेतावनी देते हये कहा कि अगर अभिनन्दन बारहबिघा मे नही किया गया तो इसका बुरा अन्जाम होगा ।

DSC08943उसी प्रकार तराई मधेश लोकतान्त्रिक के सभासद् विजय सिंह ने कहा कि जनता की चाहना विपरित अगर मोदी जी का नागरिक अभिनन्दन हुआ तो द्वन्द उत्पन्न हो सकता है । इसलिए बारह विघा में ही नागरिक अभिनन्दन होना चाहिए ।

यह भी पढें   सरकार संविधान और कानून की अनदेखी कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है : प्रदीप पौडेल

मधेशी जनअधिकार फोरम नेपाल के धनुषा अध्यक्ष उमाशंकर अडगरिया मोदी जी को मिथिला कल्चर में पूजापाठ कराया जाए और अभिनन्दन पत्र भी मैथिली और अँग्रेजी में होना चाहिए । उन्होने यह भी कहा कि अगर सरकार मोदी जी का नागरिक अभिनन्दन जानकी मन्दिर में किया तो मधेशवादी दल उनका स्वागत  एवं सम्बोधन के लिए रंगभूमि मैदान में स्टेज निर्माण करेंगा ।

अधिकांश वक्ताओं मन्त्री निधि जी से आग्रह किया की मन्त्री निधि जी इस भूमि के है और सरकार ने उन्हे जिम्मेवारी दी है । इसलिए वह सरकार को यहाँ के जनता के भावना को कदर करने के लिए आग्रह कीया है ।

कार्यक्रम में धनुषा,महोत्तरी, सर्लाही, सिरहा, सप्तरी, रौतहट, बारा, पर्षा जिल्ला का सभासद तथा धनुषा महोत्तरीका पूर्व सभासद, पूर्वमन्त्री तथा राजनीतिक दलका नेता, उद्योग वाणज्य संघ का अध्यक्ष तथा संस्था का प्रतिनिधिमूलक सहभागिता था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com