Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी का अभिनन्दन रंगभूमि मैदान मे हो, जनकपुर की जनता आन्दोलित

 

Birod pradarshanकैलास दास,जनकपुर,मंसिर ३ । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का नागरिक अभिनन्दन रंगभूमि मैदान मे कराने के पक्ष मे आज विशाल जन प्रदर्शन किया गया ।  प्रदर्शन मे जनकपुर नागरिक समाज तथा विभिन्न संघ संस्था सहित २२ दलीय मोर्चा के सभासद एवं दलों के कार्यकर्ता सामिल थे ।
नेपाल सरकार ने मोदी का स्वागत एवं अभिन्दन जानकी मन्दिर परिसर में कराने का निर्णय किया है जिसमे मुश्किल से ५०० से १००० लोग समावेश हो सकते हैं ।
बुधवार को जनकी मन्दिर से मधेशी सभासद्, २२ दलीय मोर्चा, व्यापारी एवं आम जनसमुदाय ने नारा जुलुस प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन कार्यालय में जिला प्रमुख द्वारा नेपाल सरकार को ज्ञापन पत्र भेजा है । जनकपुर के विभिन्न चौक पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन कार्यालय जाने पर प्रहरी ने प्रवेश द्वार में रोक लगा दिया । जिसके कारण जमकर नारा जुलुस एवं विरोध किया गया है । आक्रोशित भिड को संभालने मे पुलिस को काफी कठिनाइ का सामना करना पडा था ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की अनूठी पहल: "चलें गाँव की ओर" के तहत किसानों के साथ खेत में उतरे परिषद के सदस्य

प्रशासन के हस्तक्षेप करने पर कुछ समय के लिए झड्प का स्थिति बन गइ थी । प्लेकार्ड सहित निकाले गये जुलुस में भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी के सम्बोधन बाह्र विघा में होना चाहिए, वर्तमान सरकार का निर्णय फिर्ता हो सहित के नारा लिखा हुआ था ।

Prahari r andolankariजुलुस में सहभागियो ने यह आरोप लगाया कि भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी के नागरिक अभिनन्दन जानकी मन्दिर परिसर में कराने का निर्णय करके सरकार ने जनभावना विपरित काम किया है । सरकार अपना निर्णय फिर्ता नही लिया तो नगरवासी सडक पर ही रोक कर उनका अभिनन्दन करेगे यह चेतावनी भी दीया है ।

एमाओवादी के मधेश व्युरो इन्चार्ज एवं पूर्व मन्त्री रामचन्द्र झा ने कहा कि सरकारी अभिनन्दन समिति को हम किसी भी हालत में स्वीकार नही करेगें । उन्हने जनभावना अनुसार सर्वपक्षीय समिति गठन करके स्थान परिवर्तन करने का मांग भी कीया ।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर

तमलोपा के सभासद डा. विजयकुमार सिंह  ने कहा कि अतिथि को सत्कार एवं स्वागत करने का मैथिली परम्परा की अपनी विशिष्टता है । मोदी जी का स्वागत भी जनस्तर से यहाँ के परम्परा अनुसार ही होना चाहिए । उसी प्रकार  पूर्व मन्त्री हरिनारायण यादव ने चेतावनी दिया कि मधेश के प्रति  सरकार ने पुरानी रवैया दोहराया तो इसे वर्दाश्त नही किया जा सकता है ।

ज्ञापन पत्र लेते हुए प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण प्रसाद ढुंगाना ने कहा कि रंगभूमि मैदान मे नागरिक अभिनन्दन होना चाहिए यह जनभावना में हमारा किसी भी प्रकार की आपति नही है लेकिन इसके लिए उपर से भी अश्वासन आना चहिये ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन बीच लगातार बातचीत

इससे पहले सर्वपक्षिय टोली ने मंगलवार को वीरगंज जा कर भारतीय महावाणिज्य दुतावास मार्फत भारतीय सरकार को जनकपुर की अवस्था के बारे में अवगत कराया था ।

विरोध प्रदर्शन तथा ज्ञापनपत्र बुझाने के लिए  सभासद रामसिंह यादव,  सभासद् माधवी रानी साह, पूर्व मन्त्री अरविन्द साह, पूर्व मन्त्री सुरिता साह, पूर्व मन्त्री चन्दा चौधरी, पूर्व सभासद् कौशल यादव एमाओवादी के केन्द्रिय सदस्य रामचन्द्र मण्डल, गणतान्त्रिक मञ्च के संयोजक झल्कु यादव, फोरम लोकतान्त्रिक के जिल्ला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, तमलोपा के परमेश्वर साह, फोरम नेपाल के शेषनारायण यादव, सद्भावना पार्टी के संजय सिंह, तराई मधेश सद्भावना पार्टी, महिला सञ्जाल अध्यक्ष रेणु झा, विभिन्न संघ संस्था तथा दल के नेतागण सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *