ओमान के विदेशमंत्री आज नेपाल आ रहे हैं
काठमांडू, भादव १०– ओमान के विदेशमंत्री सैयद बदर बिन हमद अल बुसैदी आज नेपाल आ रहे हैं ।
विदेशमंत्री बुसैदी परराष्ट्र मंत्री आरजु देउवा राणा के निमन्त्रण पर दो दिवसीय भ्रमण पर काठमांडू आ रहे हैं । परराष्ट्र मन्त्रालयल ने जानकारी दी है कि दोनों देश के विदेश मंत्री के बीच दोनों देश की आपसी हित को लेकर चर्चा की जाएगी ।अपने नेपाल भ्रमण के क्रम में बुसैदी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे । वो मंगलवार को अपने देश ओमान लौटेंगे ।

