सांसद विराजभक्त श्रेष्ठ का प्रश्न – राजदूत देश के या राजनीतिक दल के
काठमांडू, भादव १२ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद विराजभक्त श्रेष्ठ ने कहा है कि अस्थिर राजनीति से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि खराब हो रही है ।
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सांसद विराजभक्त श्रेष्ठ ले कहा है कि अस्थिर राजनीति से देश की अन्तर्राष्ट्रीय छवि खराब हो रही है । अस्थिर राजनीति ने कूटनीतिक नियोग द्वारा नेपाल की जो अपनी अलग पहचान है । उस पहचान की छवि खराब हो रही है । राजदूत को बार बार परिवर्तन करने से देश की छवि खराब हो रही है ।
विराजभक्त श्रेष्ठ ने कहा है कि “अभी देश में दो बड़ी पार्टी कांग्रेस और एमाले की सरकार है । फिर राजदूत नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है ?,” उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि “क्या राजनीतिक भागभण्डा नहीं मिल रहा है ? राजदूत देश के हैं या दल के ?”
उन्होंने सुझाव दिया कि देश के भीतर राजनीति चाहे कैसी भी हो लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय जगत में देश की इज्जत करने वाले, सम्मान करने वाले व्यक्ति को ही राजदूत बनाया जाना चाहिए ।


