माओवादी समूह के बीच पार्टी एकता आवश्यकः नेतृ रेखा शर्मा

काठमांडू, २८ अगस्त । नेकपा माओवादी केन्द्र के स्थायी कमिटी सदस्य रेखा शर्मा ने कहा है कि सशस्त्र युद्ध में शामील माओवादी समूह के बीच एकता होना आवश्यक है । उनका मानना है कि आगामी चुनाव में माओवादी पार्टी की प्रभावकारिता को बढ़ाने के लिए और बिना चुनावी गठबंधन सहभागिता के लिए ऐसा करना आवश्यक है ।
माओवादी केन्द्र तुलसीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पूर्व मन्त्री भी रही नेतृ शर्मा ने कहा– ‘आगामी चुनाव तक सरकार का नेतृत्व नहीं लेना चाहिए और माओवादी समूह के बीच एकता बनाकर अकेले ही चुनाव में प्रतिस्पर्धा करना चाहिए, ऐसी वातावरण निर्माण के लिए पार्टी भीतर विचार–विमर्श जारी है ।’ उनका मानना है कि हर पार्टी में अन्तरविरोध रहता है, यह स्वभाविक भी है, लेकिन इसको बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए माओवादी केन्द्र के सदस्य तथा लुम्बनी प्रदेश के पूर्व अर्थमन्त्री धनबहादुर मास्की ने कहा है कि आज के दिन माओवादी केन्द्र की जनमत कमजोर होता जा रहा है । उनका मानना है कि इस विषय को लेकर पार्टी में समीक्षा होना चाहिए ।

