Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली फिल्म ‘एक्लो’ में बेलायती अभिनेता जेमी बेकन

 

काठमांडू, २८ अगस्त । नेपाली फिल्म खेलने के लिए बेलायती अभिनेता जेमी बेकन नेपाल आए गए हैं । कल मंगलबार अभिनेता बेकन काठमांडू आ गए थे और आज बुधबार से फिल्म ‘एक्लो’ का सुटिङ भी शुरु हो गया है । काठमांडू भद्रकाली स्थित मंदिर में आज सुबह पूजा कर फिल्म छायांकन का कार्य शुरु किया गया है ।
प्रदीप शाही निर्देशित इस फिल्म में प्रदीप खड्का, जेमी बेकन, दीपा पुन, कविता नेपाली, सुनिल थापा, विजय लामा और एवनराज उप्रेती जैसे कलाकारों की प्रमुख भूमिका रहेगी । बेकन इस फिल्म के लिए बेलायती निर्माण साझेदार भी हैं । अभिनेता बेकन ने कहा कि नेपाली फिल्म से वह काफी प्रभावित हैं और नेपाल पूरे एसिया में एक आकर्षक फिल्म सुटिङ स्थल बन सकता है ।
स्मरणीय है, बेकन नेटफ्क्सि श्रृंखला ‘ह्वाइट लाइन्स’ में मुख्य भूमिका में हैं । इसीतरह स्टीवन कुकसन की फिचर फिल्मस् ‘ब्राइटन में सहायक भूमिका में रहे बेकन ने कई फिल्मों में काम किया है । नेपाली फिल्म ‘एक्लो’ में उनकी भूमिका एक अन्तरीक्ष यात्री का है, जो बेलायत के ही होते हैं ।
भद्रकाली मंदिर में पूजा करते हुए बेलायती अभिनेता बेकन ने कहा कि यह उनके लिए एक आकर्षक पक्ष है । उन्होंने कहा कि फिल्म सुटिङ से पूर्व कैमरा को पुजा करना और ढोगना एक आश्चर्य भी है । उन्होंने कहा– ‘अध्यात्मिक और धार्मिक रुप में नेपाली संस्कार और संस्कृति महत्वपूर्ण है । मुझे पसन्द आया ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *