Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गण्डकी सरकार में एमाले से ४ मंत्री हो रहे हैं सहभागी

 

काठमांडू, भादव १७ – गण्डकी सरकार में एमाले से ४ मंत्री सहभागी होने वाले हैं । एमाले के एक सांसद ने बताया कि प्रदेश सभा सदस्यों में पद्यमा जिसी, मित्रलाल बस्याल, कृष्ण पाठक और प्रकाश केसी का मंत्री बनना लगभग तय है । एमाले गण्डकी संसदीय दल के नेता खगराज अधिकारी ने सोमवार सरकार में सहभागी होने वाले सांसदों के नाम मुख्यमन्त्री सुरेन्द्रराज पाण्डे को सौंप दिया था । मुख्यमन्त्री पाण्डे ने कहा कि उन सभी को सोमवार को ही मंत्री नियुक्त करेंगे और आज ही दिन में शपथ ग्रहण का भी कार्यक्रम करने की तैयारी कर ली गई है । यह जानकारी प्रदेश प्रमुख कार्यालय ने दी है ।
एमाले से मंत्री बनने वाले सांसद पद्यमा जिसी नवलपुर के हैं और प्रकाश केसी कास्की के हैं । केसी खाद्य संस्था के अध्यक्ष होते हुए भी २०७४ साल में राप्रपा से एमाले में प्रवेश किया था । इसी तरह मित्रलाल बस्याल पर्वत और कृष्ण पाठक बागलुङ से निर्वाचित सांसद हैं ।
एमाले को सरकार में सहभागी कराने के लिए रविवार को हुए मन्त्रिपरिषद् की बैठक में ७ मन्त्रालय से बढ़ाकर ९ मंत्रालय बनाया गया था । प्रदेश सरकार ने सामाजिक विकास तथा स्वास्थ्य मन्त्रालय और वन, वातावरण तथा उद्योग मन्त्रालय को बांट दिया था । कांग्रेस और एमाले को मिलकार गण्डकी में ९ मन्त्रालय बनाया गया जहाँ एमाले के ४और कांग्रेस के ५ मन्त्रालय रखने की सहमति हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *