Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी स्व.हरिनंदन साह के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे गणमान्य लोग

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । महोतरी जिला के पिपरा गांव पालिका के खैरवा गांव निवासी स्व.हरिनंदन साह के द्वादशा पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गयी।शिव नंदन साह की अध्यक्षता में संपन्न इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के सभापति राम चंद्र मंडल थे।इस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व.हरिनंदन साह एक सच्चे समाजसेवी थे।वे हमेशा धार्मिक तथा सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते थे। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिता साह,पूर्व गृह तथा संचार मंत्री विधायक भरत साह, पूर्व संघीय राज्य मंत्री संविधान सभा सदस्य अरविंद साह, पूर्व जिला विकास समिति के सभापति राम चरित्र साज्ञ, नेपाल तेली कल्याण समाज के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश साह, तेली कल्याण समाज धनुषा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी साह, नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह,राम बहादुर साह तेली धर्मशाला के अध्यक्ष राम किशोर साह , पूर्व बार्ड अध्यक्ष जानकी राम साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *