Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सी के राउत फिर गिरफ्तार,ई.दीपक साह की स्थिति अज्ञात, मधेशियों पर कड़ी निगरानी

 

arrest_20141126030956काठमान्डू २६ नवम्बर २०१४ । नेपाल पुलिस ने डॉ सी के राउत को फिर गिरफ्तार कर लिया है । तकरीवन यह तय था । यह कोई अप्रत्यासित घटना नहीं थी । जहाँ डा. राउत की मंशा यह थी कि सार्क सम्मेलन के समय आम सभा के तहत दुनिया के सामने मधेश की स्थिति और उसके साथ हो रहे भेदभाव को लाना वहीं यह भी पूर्व तय था कि सत्ता पक्ष यह होने नहीं देगा । दो दिनों पहले ही जमानत की रकम ५०००० रु. जमा कर राउत रिहा हुए और आज उन्हें सभा सम्बोधन से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया । खबर है कि बीती रात से ही मधेशी मूल के नागरिकों को जगह जगह से गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है और आज भी डा. राउत के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल लोगों को पकड़ा गया है । जिनमें से ३२ लोगों को हनुमान ढोका से रिहा किया गया है और अभी भी १०० से अधिक लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं । कहा जा रहा है कि डा. राउत के साथ ही चन्दन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है और इनके साथ गिरफ्तारी के समय बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार भी किया गया ।  मधेशी मूल के होने के कारण कई पत्रकार भी पकड़े गए जिनमें बी पी साह भी शामिल थे जिन्हें शाम में छोड़ दिया गया । विनय पंजियार, जे.के.राउत, bp-sahअनिल जायसवाल,कैलाश महतो, धर्म लाल रे, अशोक सिंह, रोशन झा, दीपक महतो, विरेन्द्र साह, चंदन सिंह आदि कई जाने माने नाम हैं जो पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं ।  डा. राउत के निकटतम माने जाने वाले ई.दीपक साह को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है जिनकी स्थिति अज्ञात बनी हुई है । इनके साथ ही अधिवक्ता रोशन कुमार झा और धर्मलाल राय यादव की स्थिति भी अज्ञात है । इनके परिवार के द्वारा कहा जा रहा है कि इन्हें लापता कर दिया गया है साथ ही कई ऐसे मधेश ीऔर मानव अधिकारवादी हैं जिनके घर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है । थर्ड एलाइन्स के अधिकृत रक्षाराम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपील की है कि सभी की स्थिति जल्द से जल्द सार्वजनिक की जाय । समाचार विदेशी एजेंसी एएफपी जैसे अन्य एजेंन्सी द्वारा प्राप्त हुई है । इस घटना की सर्वत्र निंदा की जा रही है और गिरफ्तार लोगों को  जल्द रिहा करने की मांग की जा रही है । विभिन्न संघ संस्थाओं ने इस घटना की भत्र्सना की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *