Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे राम जानकी विवाहोत्सव पर दो लाख श्रद्धालुओं की सहभागिता

 

1कैलास दास,जनकपुर, मंसिर ११ । मिथिलाञ्चल के सबसे बडा साँस्कृतिक पर्व राम जानकी विवाहोत्सव धुमधाम के साथ गुरुवार को सम्पन्न हुआ है । इस महोत्सव में नेपाल और भारत के करीब दो लाख श्रद्धालुओं की सहभागिता थी ।  वैसे इसबार नेपाल के कम लेकिन भारतीय श्रद्धालुओं की सहभागिता सबसे ज्यादा देखी गयी। नेपाल के बारा में गढीमाई मेला के कारण नेपाली श्रद्धालुओं में कमी देखी गयी है ।

भगवान राम—सीता के तिलकोत्सव समारोह अर्थात मंगलवार से जनकपुर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है । श्रद्धालुओं को मध्य नजर रखते हुए यहाँ पर प्रहरी और युवा क्लव सक्रिय है । किसी प्रकार की घटना नही हो इस के लिए जगह जगह प्रहरी और स्वयं सेवक खटाया गया है ।

विवाहपञ्चमी महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह से ही ऐतिहासिक एवं धार्मिक गंगा DSC09154 सागर, धनुषासागर, अङ्गराजसर, रत्नसागर, दुधमती सहित के धार्मिक तलाव एवं नदी में स्नान करने वालो की भीड लगी थी । श्रद्धालुगण सुबह स्नान करके राम मन्दिर और जनक मन्दिर दर्शन किया था ।

यह भी पढें   बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो

गुरुवार विवाहपञ्चमी में सहभागी बरात सहित जानकी मन्दिर से निकला डोला रङ्गभुमी मैदान में जाकर  रामजानकी के बीच मेंं स्वयंवर हुआ है । स्वम्वर कार्यक्रम में नेपाली सेना ने मंगलधुन बजाया था । जानकी मन्दिर श्रृङ्गार कुञ्ज, रत्नसागर सहित  के मठ मन्दिर का डोला भगवान राम के डोला को तीन बार प्रदक्षिणा कर नगर परिक्रमा करते हुए जानकी मन्दिर में पहुँचकर वैवाहिक कार्यक्रम किया गया है ।

DSC09144वैवाहिक कार्यक्रम में अयोध्या से आए बारात सहभागी थे । जिनमें विश्व हिन्दु परिषद का केन्द्रिय मन्त्री राजेन्द्र सिंह पंकज के नेतृत्व में दिगम्बर अखडा का महन्थ सुरेश दास  दशरथ की भुमिका निर्वाह किये थे । उसी प्रकार ऋषिकेश सिद्धहनुमान मन्दिर का महन्थ रामवेश्वर दास वैष्णव ने वशिष्ठ की भुमिका निर्वाह किये थे । वैवाहिक कार्यक्रम में मिथिलानी ने विभिन्न प्रकार के गीत संगीत गायन किया था ।

यह भी पढें   मधेस आंदोलन: पहचान, संघीयता और नागरिक समानता की ऐतिहासिक क्रांति : कृष्णा सिंह

इस क्षेत्र के सबसे बडा साँस्कृतिक पर्व के रुप में विवाहोत्सव माना जाता है जिनमें बिना बुलाए लाखौं बारात सहभागी होते है ।

DSC09160नगर में शोभा यात्रा

रंगभूमि मैदान में राम और सीता के स्वयंम्बर के बाद नगर परिक्रमा के क्रम में शोभा यात्रा निकला गया था ।  जनकपुर नगरवासी तथा श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया था । जानकी मन्दिर और राममन्दिर के डोला, आकर्षक रथ, बाजागाजा के साथ दर्जनौ गाडी सहित निकला गया शोभायात्रा को नगरवासी ने जगह जगह पर स्वागत किया था । शोभा यात्रा में गाडी को जनकपुर के विभिन्न चौक चौराहा पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा और अबिर लगाकर  स्वागत कीया था ।

नगर में दीपावली
विवाहपंचमी के अवसर पर गौ संरक्षण मंच ने नगर में दिपावली रथ यात्रा प्रदर्शन किया है । जगदिश महासेठ के नेतृत्व में जानकी मन्दिर से झाँकी तथा बाजा गाजा सहित के दिपावली रथ यात्रा नगर परिक्रमा किया था । मंच के ही आग्रह एवं  आह्वान में जनकपुर नगरवासी तथा व्यवसायी गुरुवार को नगर में दिपावली मनाया है ।

यह भी पढें   बाल मंदिर गबन प्रकरण... तीन लोग हिरासत में

IMG_20141127_144500दो सौ पाकेटमार गिरफतार
विवाहपञ्चमी महोत्सव में दो सौ पाकेटमार को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार किया गया पाकेटमार में अधिकांश महिला है जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने जानकारी दी है ।

शंकास्पद अवस्था मे बुधवार को एक सौ पचास गिरफ्तार किया गया था । और गुरुवार को पचास पोकेटमार को गिरफ्तार किया गया धनुषा के प्रहरी नायव उपरीक्षक कृष्णप्रसाई ने जानकारी दी । गिरफ्तार किया गया में कुछ भारत के है तो नेपाल के धनुषा, महोत्तरी, सिरहा, सप्तरी, सुनसरी, मोरङ्ग, रौतहट बारा पर्सा का भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *