Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । पोखरिया नगरपालिका के बसंत पुर गांव में समाजसेवी स्व.सोमरिया देवी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर नेपाल तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह की अध्यक्षता में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख अतिथि संविधान सभा सदस्य तथा नेपाल सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अरविंद साह थे। वहीं विशिष्ट जिला विकास समिति के पूर्व सभापति राम चरित्र साह थे।इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि स्व.सोमरिया देवी(82) एक समाज सेविका महिला थी।वे हमेशा दीन दुखियों की सेवा जिंदगी भर करती रही। वे धार्मिक परायण महिला भी थी। श्रद्धांजलि सभा में नेपाल बैश्य समाज के अध्यक्ष परमेश्वर साह, पोखरिया केप्रदुम्न पटेल मेयर, मधेश दृष्टि के प्रकाशक ध्रुव साह,नेपाल तेली कल्याण समाज के उपाध्यक्ष जगन्नाथ साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के धनुषा जिला अध्यक्ष ललित साह बारा जिला अध्यक्ष बजरंगी साह, नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ के धनुषा अध्यक्ष श्याम साह, नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा जिला उपाध्यक्ष ई.शंभू, नेपाल वैश्य समाज के केन्द्रीय सदस्य असर्फी साह ,दुखी साह,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *