Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रृंगार कुंज के महंत विमल शरण जी महाराज का निधन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधुबनी शहर के महराजगंज मुहल्ला स्थित श्रृंगार कुंज अबध बिहारी मंदिर के महंत विमल शरण जी महराज का मंगलवार को 70बर्ष के उम्र में निधन हो गया है।वे विश्व हिन्दू परिषद मार्गदर्शक मंडल के भी सदस्य थे। उनके निधन पर साधु-संत तथा आम जनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, विश्वामित्र आश्रम विसौल के महंत ब्रज किशोर दास, अग्नि कुंड स्थित झूलन कुंज के महंत राम प्रिया शरण, पूर्व बिधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, प्रह्लाद पूर्वे, सहित कई साधु-संतों ने कहा हैकि स्व.विमला शरण जी महाराज सनातन धर्म के प्रचार प्रसार सदैव सक्रिय रहते थे। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *