भूटान भ्रमण समाप्त कर पूर्व राजा स्वदेश लौटे
काठमांडू, असोज २० – पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह चार दिन के अपने भूटान भ्रमण को समाप्त कर स्वदेश वापस लौट आए हैं । भूटानी राजपरिवार के निमन्त्रण पर गुरुवार को पारिवारिक सदस्यों सहित भूटान पहुँचे पूर्वराजा शाह रविवार की सुबह नेपाल वापस लौट आए हैं ।
धार्मिक भ्रमण में भूटान गए शाह ने बताया कि दार्जिलिंग के नार्थ प्वाइंट जहाँ उन्होंने स्वयं अध्ययन किया था, उसी स्कूल के अपने कुछ सहपाठियों के साथ पूर्व विद्यार्थियों की एक सभा को उन्होंने सम्बोधन किया ।
पूर्व राजा शाह के साथ उनकी बेटी प्रेरणा, भतिजी सितास्मा के साथ ही निजी सचिवालय के सहयोगी भी थे ।
भ्रमण समाप्त कर नेपाल वापस लौटने के क्रम में शाह को भूटान के नरेश जिग्मे केशर वाङचुक ने शाही अतिथि गृह थिम्पु में विदाई की थी ।
पूर्वराजा शाह के भूटान भ्रमण को राजनीतिक रूप में अर्थपूर्ण दृष्टि से देखा जा रहा है ।


