सोने चाँदी की कीमत में आई गिरावट
काठमांडू,असोज २१ – नेपाली बाजार में सोमवार सोने चाँदी की कीमतों में कमी आई है । सोने की कीमत प्रति तोला में ५०० रुपये की कमी आई है । ये जानकारी नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने दी है ।
आज छापावाल सोना का कारोबार प्रतितोला एक लाख ६० हजार ५०० रुपये हो रहा है । रविवार को छापावाल सोना प्रतितोला एक लाख ६१ हजार रुपये में कारोबार हुआ था ।
इसी तरह चाँदी के कीमत में भी प्रति तोला पाँच रुपये की कमी आई है । चाँदी प्रतितोला एक हजार ९८० रुपये में कारोबार होने की जानकारी महासंघ ने दी है । रविवार को चाँदी प्रतितोला एक हजार ९८५ रुपये कारोबार हुआ था ।


