Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दशहरे में भी हल्की या मध्यम बारिश की संभावना

 
काठमांडू,असोज २१ – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि इस बार दशहरा में भी बारिश होने की संभावना है । विभाग के अनुसार रविवार से सुदूरपश्चिम और कर्णाली प्रदेश से बाहर हो मानसून देशभर से बाहर हो जाएगा ।

महाशाखा की मौसमविद् प्रतिमा मानन्धर ने कहा कि इस सप्ताह के भीतर मानसून बाहर हो जाएगा । विगत में भी मानसून बाहर होने के बाद हल्की या मध्यम बारिश होती रही है ।
उन्होंने कहा कि इसबार मानसून के बाहर जाने का समय और दशहरा एक ही समय में हो गया है । मानसून के बाहर होने, पश्चिमी वायु और स्थानीय वायु प्रभाव के कारण हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है । उन्होंने कहा कि इसबार दशहरे के समय में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *