भारत सरकार द्वारा सहायता की दूसरी खेप प्रदान

काठमांडू
नेपालमा विनाशकारी बाढ और भूस्खलन द्वारा प्रभावित परिवार के लिए भारत सरकार द्वारा सहयोग को निरन्तरता देते हुए भारत सरकार की ओर से द्वितीय सचिव श्री नारायण सिंह ने बाँके के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी श्री दत्तराज हमाल को राहत सामाग्री की दूसरी खेप हस्तान्तरण की।
अत्यावश्यक स्वच्छता सामग्री, औषधी, नेट, लाइफ ज्याकेट, स्लीपिङ्ग म्याट, खाद्यवस्तु, गम बुट, इन्फ्लेटेबल रबर बोट और मोटर सहित का २१.५ टन की उक्त मानवीय सहायता भारत से आज नेपालगन्ज पहुंचाया गया है। राहत सामाग्री आगामी दिनों में और भी आने की अपेक्षा है ।

