Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में बड़ा रेल हादसा,19 लोग घायल

 

चेन्नई 12 अक्टुबर

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में बड़ा रेल हादसा हो गया  है, जहां मैसूर से दरभंगा जाने वाली बागमती सुपरफास्ट एक्स्प्रेस खड़ी ट्रेन से टकरा गई। हादसे के कारण ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 19 लोगों के घायल होने की सूचना है।

तिरुवल्लूर पुलिस ने एजेंसी को बताया कि मैसूर से दरभंगा होते हुए पेरम्बूर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात की, जिनका चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग में इलाज चल रहा है।  ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना के साथ ही राहत बचाव कार्य तेजी से प्रारंभ किया गया। पूरी ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढें   राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का पहले महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, वर्षा के बीच छाता लेकर पहुंचे रवि और बालेन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *