Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साफ महिला चैम्पियनशिप २०२४ – भारत ने पाकिस्तान को ५–२ गोल से पराजित किया

 

काठमांडू, कार्तिक १ – साफ महिला चैम्पियनशिप २०२४ आज से काठमांडू के त्रिपुरेश्वर स्थित दशरथ रंगशाला में शुरु हो गया है । आज हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन खेल में भारत ने उत्कृष्ट जीत निकाली है । समूह ‘ए’ के खेल में भारत ने पाकिस्तान को ५–२ गोल से पराजित किया है ।
खेल में भारत ने चौथे मिनेट में ग्रेस के गोल से अग्रता ली । १६ वें मिनेट में मनीषा ने बढ़त दोगुनी कर दी और ३५ वें मिनेट में बालादेवी ने भारत के लिए तीसरा गोल किया । ४२ वें मिनेट में पाकिस्तान की मरिया खानले अपने पोस्ट में गोल कर दिया । भारत पहले हॉफ में ४–० गोल से आगे रही ।
पाकिस्तान ने दूसरे हॉफ के शुरुआत में ही दो गोल करके खेल में अपनी वापसी करने की कोशिश की । पाकिस्तान के लिए सुहा हिरानी ने ४६ वें और केला शिद्धिकी ने ४७ वें मिनेट में गोल करने में सफल हुई । लेकिन इसके बाद पाकिस्तान पर भारत हाबी रहा । भारत के लिए ७७ वें मिनेट में ज्योती ने पाँचवां गोल किया जिससे भारत जीत की ओर बढ़ गई थी । प्रतियोगिता के समूह ‘बी’ में रहे आयोजक नेपाल कल अपना पहला मैच खेलेगा । नेपाल का मुकाबला कल शाम साढेÞ ५ बजे भूटान के साथ होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *