Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी और थारु किसी भी प्रहार के विरुद्ध तैयार है,प्रतिगामी संशोधन के विरुद्ध संघर्ष की तैयारी

 

जलेश्वरःकार्तिक ११ गते, २०८१ ।
पूर्व मन्त्री और माओवादी नेता केन्द्र के नेता मातृका यादव ने आज संयुक्त मधेश संघर्ष समिति के आयोजन में महोत्तरी जलेश्वर में सम्पन्न खबरदारी सभा में कहा, — “ जो लोग कोई देगा और लेंगे के लालच में पड़ रहें हैं उन्हें समझना चाहिए कि अधिकार प्राप्त करने के लिए एक ही रास्ता है, संघर्ष का रास्ता । आज फिर से मधेश के विरुद्ध में भारी षडयन्त्र हो रहा है । जो भी उपलब्धि मिला है उसे छिनने के लिए प्रतिगामी संशोधन का दुष्प्रयास हो रहा है । हम ऐसा नहीं होने देंगे ।“
संयुक्त मधेशी संघर्ष समिति काँग्रेस और एमाले द्वारा प्रस्तावित प्रतिनिधि सभा से समानुपातिक समावेशी प्रतिनिधित्व हटाने, थ्रेसहोल्ड को १०% तक बढ़ाने, राष्ट्रिय सभा का वर्तमान प्रतिनिधित्व का स्वरुप परिवर्तित करने की बात को संविधान संशोधन का उल्टा और प्रतिगामी षडयन्त्र कह रही है । संयुक्त मधेश संघर्ष समिति में तराई-मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी, मधेशी राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा नेपाल, नेपाल सद्भावना पार्टी, जनअधिकार पार्टी एवं एकीकृत समाजवादी पार्टी के समान विचार के नेतागण शामिल हैं। समिति संविधान का संशोधन कर प्रदेशों का पहचान आधारित सीमांकन, पूर्ण समावेशी समानुपातिक पद्धति और उसमें निर्वाचन क्षेत्र के रुप में प्रदेश, थ्रेस होल्ड की समाप्ति, राष्ट्रिय सभा के वर्तमान स्वरुप में ही जनसंख्या के हिसाब से प्रदेशों से प्रतिनिधित्व, प्रादेशिक राजनीतिक दलों को मान्यता,तथा राज्य के अंगों में समानुपातिक समावेशी उपस्थिति की मांग कर रही है । आज महोत्तरी के जलेश्वर में समिति की दूसरी खबरदारी सभा थी । गत भाद्र ३१ गते धनुषा जनकपुर में ऐसी ही खबरदारी सभा की गई थी । तमलोपा के प्रचार विभाग प्रमुख उमेश कुमार मण्डल के अनुसार खबरदारी सभा छठ के बाद बांकी जिलों में की जाएगी और फिर समिति कार्यक्रम का दूसरा चरण घोषित करेगी ।
आज के सभा में तमलोपा के अध्यक्ष तथा पूर्व राष्ट्रियसभा सदस्य वृषेशचन्द्र लाल ने काँग्रेस और एमाले का भ्रष्टाचार का संरक्षण तथा मधेशी-थारु को राज्य के मामलों से संभव वहिष्कृत करना ही एक मात्र ध्येय है, बताया । उन्होंने स्थायित्व की बात करनेबाले कैसी स्थायित्व चाहते हैं प्रश्न करते हुए काँग्रेस-एमाले का वर्तमान आश्चर्यजनक गठबन्धन निर्बाध सोना तस्करी, भूटानी शरणार्थी काण्ड, ललिता निवास जमीन घोटाला, गिरीबन्धु टीस्टेट घोटाला, जनता से जमा की गई सहकारी के अर्बौं रकम का हजमपच जैसे भ्रष्टाचार के निरन्तरता के लिए ही इन्हें स्थायित्व चाहिए बताया । अध्यक्ष लाल ने कहा, –“ये दोनों दल बहुदलीयता को द्विदलीयता में परिणत कर देश का शासन करना चाहते हैं । हम ऐसा नहीं होने देंगे । उल्टी बात करनेबालों को ही उल्टा देंगे ।“ वृषेश चन्द्र लाल ने मधेश के सभी शक्तियों से एक जगह आने का अपील किया ।
तमलोपा के वरिष्ठ नेता तथा संविधानसभा सदस्य डा. विजय कुमार सिंह ने वर्तमान निर्वाचन पद्धति जिसमें पैसा, जात, धर्म, प्रशासनिक हस्तक्षेप, पार्टी में नेता की तानाशाही जैसा विकृति है उसका अन्त्य और समुचित समावेशी प्रतिनिधित्व के लिए समावेशी समानुपातिक निर्वाचन पद्धति ही एक मात्र समाधान है, बताया । उनका कहना था कि इसमें लोग पार्टी के कार्यक्रम पर वोट डालेंगे और पार्टीयो को विभिन्न समूहों से जनाधारप्राप्त लोकप्रिय नेताओं को उम्मेदवार बनाना बाध्यता होगी नातावाद, पैसा, जात, धर्म और प्रशासनिक हस्तक्षेप न्यून हो जाएगा तथा पार्टीयों में आन्तरिक लोकतन्त्र की स्थिति भी बढ़ जाएगी ।
मधेशी राष्ट्रिय मुक्ति मोर्चा नेपाल के संयोजक और संविधान सभा सदस्य जगत प्रसाद यादव ने वर्तमान काँग्रेस और एमाले का गठबन्धन जनता और सिमान्तिकरण में रहे समूहों से रहा सहा जो कुछ अधिकार है उसे भी छिनना चाहती है । मोर्चा और संयुक्त मधेश संघर्ष समिति ऐसा नहीं होने देगी ।
संविधानसभा सदस्य एकीकृत समाजवादी के नेता शीतल झा ने मधेश के विरुद्ध हो रहे षडयन्त्र के बिरोध में मधेश के सभी नेताओं को एक स्थान पर आने का अपील किया ।
खबरदारी सभा में मधेश सरकार के पूर्व मन्त्री और मधेश प्रदेशसभा में माओवादी संसदीय दल के नेता भरत साह, नेसपा के अध्यक्ष रामकुमार महतो, जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष इमदाद गद्दी, मधेशी राष्ट्रिय मुक्ति मोर्चा महोत्तरी के अध्यक्ष बिजय यादव, तमलोपा के नेता गण जोगिन्दर राय तथा बिमला साह भी अपनी अभिव्यक्ति दी थी । महोत्तरी गाउँपालिका के अध्यक्ष और तमलोपा के नेता दिलिप पाण्डे के सभापतित्व में सम्पन्न उक्त खबरदारी सभा में उद्घोषण तमलोपा के नेता धिरेन्द्र सिंह ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *