साफ महिला चैंम्पियनशिप २०२४– भारत को हराकर नेपाल फाइनल में
काठमांडू, कार्तिक ११ – साफ महिला चैंम्पियनशिप २०२४ के अन्तर्गत सेमिफाइनल में नेपाल ने भारत को हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है ।
आज रविवार को दशरथ रंगाशाला में हुए सेमिफाइनल खेल में पेनाल्टी शुटआउट में नेपाल ने भारत को पराजित कर दिया है । वैसे आज के खेल में दो बार भयंकर विवाद हुए जिससे दोनों ही बार खेल को रोकना पड़ा । दो बार रुके खेल एक–एक बराबरी में खत्म हुआ था ।
पेनाल्टी शुटआउट में नेपाल ने चार गोल किया । वहीं भारत केवल दो ही गोल कर सका । फाइनल में नेपाल अब बुधबार को बंगलादेश के साथ खेलेगा । विवाद के कारण अवरोध हुए यह खेल १७८ मिनेट तक लम्बा हुआ था ।
नेपाल और भारत बीच साफ के सेमिफाइनल में दूसरी बार प्रतिस्पर्धा हुआ है । सन् २०२२ में दशरथ रंगशाला में ही हुए सेमिफाइनल में नेपाल ने भारत को पराजित किया था । यद्यपि नेपाल फाइनल में बंगलादेश के साथ पराजित हुआ था । आज हुए पहले सेमिफाइनल में बंगलादेश ने भूटान को ७–१ से पराजित कर दूसरी बार फाइनल में स्थान पक्का किया ।



