Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एलन मस्क कर रहे हैं चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी

 

काठमांडू, कार्तिक १३ – बस कुछ ही दिन रह गए हैं । अमेरिका में ५ नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है और इसके लिए जमकर सियासी वार और पलटवार चल रहा है । जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है । वहीं दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के प्रति जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है । इसी बीच में अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक बार फिर इस चुनाव को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं । एलन ने चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी की है । मस्क ने भविष्यवाणी की है कि इस चुनाव में करीब ६९.४२० प्रतिशत वोट मिलेंगे ।
दरअसल, शिबेतोशी नकामोतो नाम के एक्स यूजर ने एक स्टैटिस्टिक्स शेयर की थी, जिसके मुताबिक, ट्रंप की जीत की ६२ प्रतिशत जीत की भविष्यवाणी की गई थी । इसी यूजर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए मस्क ने दावा किया कि जिस तरह की भविष्यवाणियां की जा रही हैं उनके अनुसार ६९.४२० प्रतिशत तक ये प्रतिशत बढ़ सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *