Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत के सीमा सुरक्षा अधिकारियों की शीर्ष बैठक 16 और 17 नवंबर को

काठमांडू 15 नवम्बर

नेपाल और भारत के सीमा सुरक्षा अधिकारियों की शीर्ष बैठक 16 और 17 नवंबर को नेपाल में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के डायरेक्टर जनरल नेपाल आ रहे हैं। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारियों के बीच हर वर्ष इस तरह की बैठक बारी-बारी से दिल्ली और काठमांडू में होती है।

नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख आईजीपी राजू अर्याल के निमंत्रण पर एसएसबी के डीजी अमृत मोहन प्रसाद 15 नवंबर से तीन दिन के लिए काठमांडू आने वाले हैं। आईजीपी अर्याल ने बताया कि दोनों देशों के बीच होने वाली वार्षिक सीमा सुरक्षा बैठक पिछले वर्ष नई दिल्ली में हुई थी, इसलिए इस बार बैठक का आयोजन काठमांडू में किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *