Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तनहुं में दाे यात्री बस के टकराने से एक की माैत 30 यात्री घायल

 

काठमांडू.17 नवम्बर

तनहुं में दो यात्री बसें टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हाे गई हैं । हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए।

पृथ्वीराज राजमार्ग के तहत बंदीपुर गाँव पालिका तनहुं में गोरेचौतारा-5 नए पुल पर दो यात्री बसें टकरा गईं।

जिला पुलिस कार्यालय, तनहुं के डीएसपी अशोक थापा के अनुसार, गंडकी बस नम्बर  जिएए 0070 और बस नम्बर भे  3487 आपस में टकरा गईं।

यह भी पढें   युद्ध विराम के लिए अमेरिका और इरान तैयार,ट्रम्प और इरानी राष्ट्रपति पेजिस्कियन ने किए हस्ताक्षर

थापा ने बताया कि बस संख्या जिएए 0070 के चालक तनहूं के ऋषिंग पाटन निवासी 39 वर्षीय राम बहादुर परियार की मौत हो गई। हादसे में दो बसों के 30 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज डुमरे के मोती और लक्ष्मी अस्पताल में चल रहा है.

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति, जिसका नाम उजागर नहीं किया गया है, को इलाज के लिए चितवन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *