Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जव तक मधेशी, जनजाति को समान अधिकार नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा : राजेन्द्र महतो

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जव तक मधेशी, जनजाति को संपूर्ण अधिकार नहीं मिलेगा।हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उपरोक्त बातें पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो ने पत्रकारों को कहीं। उन्होंने कहा कि सत्ता के लोभ में मधेशी के अधिकार को छोड़ चुके हैं। जिस मधेशी, जनजाति अधिकार के लिए जनता ने चुना उसे दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि जनजाति,थारु को अब मालूम हो गया है कि खस शासक ने हमें अधिकार से बंचित रखा।बुधवार को वे सर्लाही जिला के कौडेना गांव पालिका के विभिन्न बार्डो में जन संपर्क अभियान किया। प्रत्येक बार्ड में उनके समर्थकों ने फूल माला तथा अंग बस्त्र से सम्मानित किया। उनके साथ पूर्व मंत्री राम नरेश राय सहित कई केन्द्रीय सदस्य तथा जिला अध्यक्ष थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed