परराष्ट्रमन्त्री आरजू राणा चीन रवाना
काठमांडू, २८ नवम्बर । परराष्ट्र मन्त्री आरजू राणा देउवा चीन रवाना हो गई है । चिनियां विदेशमन्त्री वाङ यी की मेत्रीपूर्ण निमन्त्रणा में राणा आज चीन प्रस्थान किया है । मार्गशीर्ष १४ गते मन्त्री राणा और चिनियां समकक्षी वाङ यी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनेवाला है । बताया गया है कि भ्रमण के दौरान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की आसन्न चीन भ्रमण की तैयारी और नेपाल–चीन बीच आपसी हित को लेकर विचार–विमर्श होनेवाली है ।
स्मरणीय है, मार्गशीर्ष १७ गते से प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली चीन भ्रमण में जा रहे हैं ।

