Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमलेंद्र निधि द्वारा जटही बोर्डर का निरीक्षण, निर्माणाधीन पुल के लिए भारत सरकार से बात करेंगे

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि शुक्रवार को जटही बोर्डर का निरीक्षण किया तथा सीमा पर तैनात एस.एस.वी.के डिप्टी कमांडेंट से बात की। उन्होंने कहा कि नो मैन्स लैंड पर निर्माणाधीन पुल अवरोध दूर करने के लिए भारत के गृह मंत्री से मिलकर इस समस्या को दूर करने के लिए पहल किया जाएगा। विमलेंद्र निधि ने कस्टम विभाग द्वारा नोमेन्स लैंड पर भारत में आपका स्वागत है । होर्डिंग पर इशारा ही इशारों में आपत्ति जताई। उन्होंने एस.एस.बी. डिप्टी कमान्डेंट से कहा कि हम वेलकम टू नेपाल का होर्डिंग कहां लगायेंगे ? उन्होंने रामस्वरूप,राम सागर साह द्वारा भारत की आजादी से पूर्व जमुनी नदी पर बनाये गये लोहा के पुल का जम कर तारीफ की । उन्होंने कहा कि दाता परिवार को जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि जटही से पिपरौन तक सड़क जर्जर हैं। जनकपुर से जटही बोर्डर तक सिक्स लेन सड़क है। पिपरौन भी भारत माला सड़क से जुड़ा है। लेकिन डेढ किलोमीटर दूरी की सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। जनकपुरधाम से मधुबनी, दरभंगा तथा बिहार के सीमांचल का सबसे सुगम मार्ग हैं। बिमलेन्द्र निधि के साथ स्थानीय विधायक राम सरोज यादव के अलावा नेपाली कांग्रेस के कई नेता भी थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com