Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन भ्रमण के क्रम में प्रधानमंत्री ओली आज उच्चस्तरीय भेटवार्ता करेंगे

 

काठमांडू, मंसिर १८ – चार दिवसीय भ्रमण के लिए बीजिंग पहुँचे प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली आज उच्चस्तरीय भेटवार्ता करेंगे । प्रधानमन्त्री ओली आज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीनी जनकांग्रेस के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे ।
सबसे   पहले प्रधानमंत्री ओली समकक्षी ली छ्याङ से भेटवार्ता करेंगे । इसके बाद चीनी जनकंग्रेसका अध्यक्ष झाओ लेजीसँग से भेटवार्ता करेंगे । दोनों से ओली अलग अलग भेटवार्ता करेंगे । इन दोनों से मिलने के बाद राष्ट्रपति सी जिनपिङ से भेटवार्ता का भी कार्यक्रम है । ‘ग्रेट हॉल ऑफ पिपल’में हुए भेटवार्ता के बाद द्विपक्षीय सहयोग आदान प्रदान आदि विषयों में समझौता होने का कार्यक्रम है ।
चीन नेतृत्व ने चीन जनमुक्ति सेना के ‘गार्ड ऑफ ऑनर’सहित प्रधानमन्त्री ओली का ग्रेट हॉल ऑफ द पिपुल में स्वागत करेंगे ।

यह भी पढें   आधी रात को कीर्तिपुर के होल्डिंग सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी

चीन के प्रधानमन्त्री ली छ्याङ की मैत्रीपूर्ण निमन्त्रण में प्रधानमंत्री ओली सोमबार को चीन भ्रमण में गए हैं ।
भ्रमण के क्रम में बुधवार प्रधानमंत्री ओली पेकिङ विश्वविद्यालय में मंतव्य देने और नेपाल–चीन व्यापार मंच को भी संबोधन करेंगे । सभी कार्यक्रम सम्पन्न कर प्रधानमंत्री  ओली नेतृत्व की प्रतिनिधिमण्डल मंसिर २० गते को स्वदेश वापस लौट जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed